PM Modi Interaction With State and District officials On COVID

राज्यों के अनुसार खबरों को पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ये हिंदी समाचार ऐप

आज का समय ऐसा है, की हर खबर आपकी मुट्ठी में है। जब चाहे देख लो, या पढ़ लो। मनोरंजन समाचार हो या ब्रेकिंग न्यूज़ कुछ ही मिनिट में आपके पास पहुच जाती है। टेक्नोलॉजी न्यूज़ हो या  खेल समाचार बिना इन्तजार किये। अपने फोन में एप्प डाउनलोड करके कहीं भी बैठकर देख लो। इस सुविधा की वजह से आप हर जगह टीवी को याद नहीं करते।

आज हम आपको यहाँ कुछ ऐसे हिंदी ऐप के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपने फोन में डाउनलोड करके सभी राज्यों की हर खबर आप इन ऐप के द्वारा पा सकते हैं। आप जिस जिला या राज्य की खबरों पर नजर रखना चाहते है. तो अपनी पसंद के मुताबिक़ इन्हें बदल भी सकते हैं। सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज़ ही नहीं आप टेक्नोलॉजी न्यूज़ और  खेल समाचार जैसी खबरे आसानी से पढ़ सकते हैं।

दैनिक भास्कर ऐप – हर राज्य की खबरों पर नजर रखने के लिए जो सबसे पहला ऐप है. वो है दैनिक भास्कर। आप इस हिंदी समाचार ऐप पर देश,विदेश, राज्य, खेल, ज्योतिष जिस विषय पर आप समाचार पढ़ना चाहते हैं। इस ऐप के माध्यम से पढ़ सकते हैं। इस ऐप पर सबसे जल्दी खबरों को अपडेट किया जाता है। इस ऐप पर समाचार 46 संस्करणों में प्रकाशित होते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.4 रेटिंग दी गई है। इस ऐप के माध्यम से आप खबरों को फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर जैसे अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर या ई-मेल के जरिए शेयर कर सकते हैं। जिस राज्य की खबर आप सबसे पहले पढ़ना चाहते है उस राज्य का नोटिफिकेशन को ऑन करना है। ऐसा करते ही आप उस राज्य की हर खबर का अपडेट पाते रहते है।

दैनिक जागरण ऐप – दैनिक जागरण भी एक भरोसेमंद समाचार ऐप है।  आप इस हिंदी समाचार ऐप के मध्यम से हर राज्य की खबर को आसानी से पढ़ सकते हैं। इस ऐप पर आप खबरों के साथ -साथ ई-पेपर को पढ़ सकते हैं। अपने राज्य और शहर की खबरों को आप पर्सनालाइज भी कर सकते हैं। यह विकल्प भी यह ऐप प्रदान करता है। इसके अलावा, आप अंतरराष्ट्रीय मामलों सहित विभिन्न श्रेणियों से समाचार भी देख सकते हैं।

इनशॉर्ट्स ऐप – यह एक ऐसा ऐप है जो आज के समय में बहुत जल्दी ही लोगों की पसंद बन गया। इस ऐप के माध्यम से आप हर राज्य की मुख्य खबर को सिर्फ 60 शब्दों में पढ़ सकते हैं। बहुत ही कम समय में इस ऐप ने लोगों के फोन में जगह बनाई है। इस ऐप को दैनिक समाचारों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसमें कोई दो राय नहीं है। यह सबसे अच्छा दैनिक समाचार ऐप है, जो सभी श्रेणियों  के नवीनतम समाचार और अपडेट देता है। यह प्रत्येक समाचार को सिर्फ 60 शब्दों में संक्षिप्त सारांश प्रदान करता है। यह ऐप सुनिश्चित करता है कि किसी भी खबर की इसमें केवल जानकारी हो किसी की राय न हो। इस ऐप को कोई भी डाउनलोड कर सकता हैं। यह बिलकुल फ्री है। गूगल ऐप्स स्टोर से इसको आसानी से डाउनलोड कर सकते है। इस ऐप को एक करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.5 रेटिग मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *